Mi का मालिक कौन है Mi किस देश की कंपनी है? पूरी जानकारी
Mi का मालिक कौन है? Mi कहाँ की कंपनी है? – वर्तमान समय में भारत में एंड्रॉयड स्मार्टफोन के मामले में शाओमी (Mi) का नाम सबसे पहले आता है। जब से भारत में Redmi 3S Prime और Redmi Note 3 स्मार्टफोन लांच हुआ है तब से इसकी पापुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती चली जा रही है।
शाओमी द्वारा लांच किए गए स्मार्टफोन की पापुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब भी इसके स्मार्टफोन की सेलिंग शुरू होती है, वैसे ही कुछ सेकंड में ही इनकी बुकिंग पूरी हो जाती है। बहुत सारे लोगों के मन में यह सवाल आता है कि Mi का मालिक कौन है? Mi कहाँ की कंपनी है? इसीलिए इस आर्टिकल में हम आपको Mi के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
Mi क्या है?
Mi एक चीनी स्मार्टफोन कंपनी है जो भारत सहित दुनिया के कई देशों में अपना कारोबार करती है। वर्तमान समय में यह कंपनी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर हार्डवेयर जैसे उद्योगों में सफलतापूर्वक काम कर रही है। बहुत सारे लोग Mi को ही एक कंपनी के रूप में जानते हैं जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल इस कंपनी का पूरा नाम Xiaomi है। चीनी भाषा में Xiaomi का मतलब बाजरा (Millet) और चावल (Rice) है। इसके ऑफिशियल लोगो में Mi लिखा होता है, इसीलिए बहुत सारे लोग आमतौर पर इसे Mi के नाम से ही जानते हैं।
Mi की शुरूआत कब हुई?
Mi को 2010 में चीनी उद्योगपति ले जून (Lei Jun) ने 6 वरिष्ठ सहायकों के साथ शुरू किया था। उस समय ले जून की उम्र लगभग 40 साल थी। उनके द्वारा शुरू की गई इस कंपनी ने दिन-प्रतिदिन बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च करके ग्राहकों का भरोसा जीता और अब यह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एंड्रॉयड स्मार्टफोन कंपनियों में शुमार हो चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाओमी द्वारा पहला स्मार्टफोन अगस्त 2011 में लॉन्च किया गया था।
2014 तक Mi कंपनी चीन में स्मार्टफोन मार्केट शेयर के मामले में सबसे ऊपर हो चुकी थी। 2021 में शाओमी ने वर्ल्डवाइड स्मार्टफोन मार्केट शेयर के मामले में Apple Inc. को भी पीछे छोड़ दिया। वर्तमान समय में यह कंपनी 17% मार्केट शेयर के साथ दुनिया भर में दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन विक्रेता बन चुकी है। फार्च्यून ग्लोबल 500 द्वारा जारी की गई रैंकिंग में Mi को 338 वां स्थान मिला है। इसके साथ ही साथ यह इस रैंकिंग पर आने वाली दुनिया की सबसे नई-नवेली कंपनी है।
Xiaomi (Mi) कैसे रखा गया?
Xiaomi शब्द का चीनी मतलब बाजरा (Millet) से होता है। लेकिन 2011 में इस कंपनी के सीईओ ले जून (Lei Jun) ने यह सुझाया कि इसका अर्थ मात्र बाजरा और चावल से होता है। उन्होंने Xiaomi में से Xiao के भाग को बुद्धिस्ट कॉन्सेप्ट से जोड़ते हुए बताया कि “एक चावल का दाना पहाड़ से भी बड़ा होता है।” इसीलिए उन्होंने Xiomi शब्द का मतलब बाजरा और चावल बताया। इसके अलावा इसमें Mi शब्द का मतलब Mobile Internet से है। उनके इस विचार को सभी लोगों ने पसंद किया और उन्हें खुद भी यह नाम काफी पसंद आया।
Mi का लोगो कब बदला गया?
जब Mi कंपनी की शुरुआत हुई थी तब से लेकर 31 मार्च 2021 तक इसका लोगो एक नारंगी रंग के वर्गाकार आकृति में बना हुआ था, जिसके ठीक बीच में Mi लिखा हुआ था। इसके बाद इसका लोगो बदलकर वर्गगोलाकार (squircle) कर दिया गया। इस लोगो को मशहूर जापानी डिजाइनर केन्या हारा (Kenya Hara) ने डिजाइन किया था। हालांकि नए डिजाइन किए गए इस लोगो में भी ठीक बीच में Mi लिखा हुआ है। इसका शुभंकर (Mascot) एक सफेद चूहा है जो यूशंका टोपी पहने हुए रहता है।
इसे भी पढे: Tik Tok का मालिक कौन है यह कहा की कम्पनी है?
Mi का मालिक कौन है?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Mi एक पब्लिक कंपनी है। यानी इस कंपनी के शेयर अलग-अलग निवेशकों के पास उपलब्ध है। इसके साथ ही साथ कोई भी व्यक्ति शेयर मार्केट में इस कंपनी का शेयर खरीद सकता है। जब किसी कंपनी का शेयर लांच किया जाता है तो फिर उस कंपनी का कोई अकेला मालिक नहीं रहता है। ठीक उसी तरह Mi कंपनी का भी कोई अकेला मालिक नहीं है। लेकिन फिर भी किसी भी कंपनी को ऑपरेट करने का काम CEO का रहता है। वर्तमान समय में Mi के CEO इसके फाउंडर Lei Jun हैं।
Mi कौन–कौन से उत्पाद बनाती है?
Mi कंपनी मोबाइल फोन, पर्सनल कम्प्यूटर और इंटरनेट से संबंधित चीजों के प्रोडक्ट्स बनाने का काम करती है। इसके साथ ही साथ यह दुनिया भर में इन उत्पादों का कारोबार और बिक्री भी करती है।
Mi कहाँ की कंपनी है?
जैसा कि हमने आपको ऊपर ही बताया कि इस कंपनी को चीन की राजधानी बीजिंग में शुरू किया गया था। इसीलिए Mi चीन की कंपनी है जो उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और उपभोक्ता हार्डवेयर की बिक्री एवं कारोबार करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कंपनी दुनिया में सैमसंग के बाद सबसे बड़ी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी है। इसके अधिकतर स्मार्टफोन MIUI ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित हैं।
Mi का पहला स्मार्टफोन कौन सा था और उसे कब लॉन्च किया गया था?
आप में से बहुत सारे लोग Mi को Redmi 3S Prime और Redmi Note 3 स्मार्टफोन के बाद जानने लगे होंगे। क्योंकि यह दोनों स्मार्टफोन उस समय सबसे अच्छे एवं सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन हुआ करते थे। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Mi का पहला स्मार्टफोन 2011 में लांच किया गया था। इस स्मार्टफोन का नाम Xiaomi Mi1 था। इसे 16 अगस्त 2011 को पहली बार रिलीज किया गया था।
निष्कर्ष
दोस्तों हमें आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mi का मालिक कौन है? Mi कहाँ की कंपनी है? के बारे में हमने आपको जानकारी दी है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको एम आई कंपनी के बारे में पूरी का जानकारी अच्छे से प्राप्त हो गई होगी। हमने आपको एम आई कंपनी के बारे में संपूर्ण जानकारी देने की पूरी कोशिश की है।
आशा करता हूं कि आपको हमारे द्वारा दी गई है जानकारी बहुत ही अधिक पसंद आई होगी। अगर आप ऐसे ही इंटरनेट सोशल मीडिया टेक्नोलॉजी के रिलेटेड और रोचक जानकारी पाना चाहते हैं तो आप हमारी इस वेबसाइट को बुकमार्क अवश्य करें धन्यवाद।