|

OYO का मतलब क्या है? (OYO Meaning, Full Form in Hindi)

OYO Meaning in Hindi OYO Full Form

OYO का Full Form क्या है? OYO Meaning in Hindi -आज के समय में बहुत सारे लोग OYO एप्लीकेशन के जरिए होटल में रूम्स की बुकिंग करते हैं। OYO आपको बड़े ही आसानी से अपने नजदीकी होटल को खोजने एवं ऑनलाइन बुकिंग करने की सुविधा उपलब्ध कराता है। आप में से बहुत सारे लोग OYO Meaning in Hindi के बारे में जानते होंगे लेकिन कई लोगों को इसके बारे में मालूम नहीं होगा।

इस आर्टिकल में हम आपको OYO की Hindi Meaning के बारे में बताते हुए इस से संबंधित कई सारी महत्वपूर्ण चीजें जैसे OYO क्या होता है?, OYO का Full Form, OYO का Founder कौन है?, OYO कंपनी History और OYO से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, इत्यादि जानकारियां देंगे।

Contents

OYO क्या होता है? (OYO Meaning in Hindi)

पहले के समय में जब हमें किसी होटल में रूम बुक करना होता था तो इसके लिए सबसे पहले हमें होटल की तलाश करनी पड़ती थी और फिर वहां जा कर यह पता करना पढ़ता था कि उसमें कमरा खाली है या नहीं।

लेकिन OYO के शुरू होने से अब आपको इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। आप बड़े ही आसानी से OYO ऐप का इस्तेमाल करके अपने लोकेशन के नजदीक होटल सर्च कर सकते हैं और रूम खाली होने पर उसमें बुकिंग कर सकते हैं। आज के समय में होटल रूम बुकिंग के लिए OYO सब की पहली पसंद बन चुकी है।

OYO App के जरिए आप इससे संबंधित किसी भी होटल में रूम बुकिंग कर सकते हैं और उसके लिए पहले से ही ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं OYO के एक रूम में अधिकतम 4 लोग ठहर सकते हैं, जिसमें अधिकतम 3 लोगों की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। OYO के शुरू होने के बाद से अब लोगों को दूसरे शहर में होटल खोजने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। बल्कि उन्हें जिस लोकेशन पर होटल चाहिए उसे बड़े ही आसानी से सर्च करके पहले से ही बुक किया जा सकता है।

OYO का Full Form क्या है? OYO Meaning in Hindi

OYO का Full Form ‘On Your Own (Room)’ है। OYO का हिन्दी अर्थ (OYO Meaning in Hindi) ‘खुद का कमरा’ है।

OYO का Founder कौन है?

OYO के फाउंडर का नाम रितेश अग्रवाल है। यह एक प्राइवेट कंपनी है, जो हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रही है। फरवरी 2020 के अनुसार वे काइल जेनर के बाद दुनिया के दूसरे खुद से बने बिलियनेयर (self-made billionaire) थे। 2020 के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर (₹7,253 करोड़) की थी।

Read Also: URL की full form क्या है?

OYO कंपनी की History:

2012 में रितेश अग्रवाल ने कम बजट में होटल रूम्स की बुकिंग और लिस्टिंग के लिए Oravel Stays लॉन्च किया। इसके बाद 2013 में उन्होंने इस फर्म का नाम बदलकर OYO रख दिया। Oravel Stays लॉन्च करने के कुछ ही महीनों बाद अग्रवाल को Thiel Fellowship के हिस्से के रूप में $100,000 का अनुदान मिला।

दरअसल Thiel Fellowship एक 2 वर्षीय प्रोग्राम है, जिसे PayPal co-founder Peter Thiel द्वारा शुरू किया गया था। इस अनुदान में रितेश को OYO कंपनी बढ़ाने में काफी मदद की।

विकिपीडिया के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 2015 तक OYO के साथ दुनिया भर में 17,000 से भी अधिक एम्प्लॉई काम कर रहे थे। इनमें से 8000 एम्प्लॉई भारत और दक्षिणी एशिया में कार्यरत थे। 2019 में OYO ने हॉस्पिटैलिटी को बढ़ावा देने और लोगों की इस क्षेत्र में रूचि बढ़ाने के लिए भारत में 26 प्रशिक्षण संस्थान भी सेट अप चुकी है। इसी साल उन्होंने अपने साझेदार होटलों को उनके बिजनेस लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करने के लिए OPEN प्रोग्राम भी लॉन्च किया।  इसके बाद उन्होंने Co-OYO App लॉन्च किया, ताकि होटलों को बिजनेस और ग्राहकों से संबंधित आँकड़े उपलब्ध हो सकें।

Read Also: HTML की full form क्या है?

अप्रैल 2019 में मीडिया में यह खबरें चलाई जा रही थी कि OYO ने अपने आप को दिवालिया घोषित करने के लिए फाइल किया है, लेकिन इसके फाउंडर रितेश अग्रवाल ने इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया था। जून 2021 में OYO ने हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए Yatra, Airbnb और EaseMyTrip जैसी पर्यटन क्षेत्र की कंपनियों के साथ कोलैबोरेशन किया।

अक्टूबर 2021 में OYO ने पैरालम्पियन दीपा मालिक को कंपनी के निदेशक बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया। इसी साल दिसंबर में उन्होंने पूर्व एसबीआई अध्यक्ष रजनीश कुमार को कंपनी की रणनीति समूह का सलाहकार भी बनाया।

Read Also: SSLC का क्या है? – SSLC Full Form in Hindi

OYO से जुड़े कुछ रोचक तथ्य:

  1. OYO भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका, चीन, हांगकांग, मलेशिया, यूएई, इंडोनेशिया, नेपाल, फिलीपींस और वियतनाम, इत्यादि 80 देशों के 800 शहरों से भी अधिक जगहों पर अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रही है।
  2. OYO कंपनी के फाउंडर ने अपने सफर की शुरुआत किसी दूसरे के एक छोटे से होटल से की थी। जब उस होटल में मेहमानों की संख्या में कमी आने लगी तो उन्होंने उसके कमरों में साफ सफाई के साथ कई सुविधाएं देनी शुरू कर दी। इसके बाद उसकी फोटो खींचकर वह अपने द्वारा बनाए गए वेबसाइट OYO पर डाला करते थे। धीरे-धीरे उनकी यह सोच सफल साबित हुई और आज OYO कंपनी भारत की सबसे बड़ी होटल बुकिंग कंपनी बन चुकी है।
  3. अच्छी कमाई के बावजूद वे खुद के होटल बनाने को अधिक महत्व नहीं देते हैं, बल्कि वह अलग-अलग शहर के अच्छे अच्छे बड़े एवं छोटे होटलों से टाइप करके उसमें अपने द्वारा सुविधाएं उपलब्ध कराती है और मुनाफा कमाती है। हालांकि उन्होंने अपने फंड से कई सारे होटल भी बनाए हुए हैं।
  4. OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल को Theil Fellowship 2013 में एक लाख यूएस डॉलर का अनुदान मिला था। इसी के बाद उन्होंने मई 2013 में OYO की शुरुआत की।
  5. 2017 में OYO ने खुद का होम सर्विस लांच किया। इसका उद्देश्य ग्राहकों को एक शानदार मार्केटप्लेस उपलब्ध कराना था। खुदरा प्रबंधन (Managed Retails) के क्षेत्र में यह उनका बहुत ही शानदार कदम था।
  6. OYO ने 2018 में पहली बार यूएई के दुबई में इंटरनेशनल होम सर्विस लॉन्च किया। क्योंकि दुबई एक अमीर देश है और साथ ही साथ यहां पर अलग-अलग देशों से कई सारे पर्यटक घूमने जाते हैं। ऐसी स्थिति में यदि पर्यटकों को कम कीमत में अच्छे रूम मिले तो उनके लिए काफी सुविधाजनक होगा। OYO का यह कदम काफी सफल रहा।

Read Also: NITI Aayog क्या है? NITI Aayog की Full Form क्या है?

निष्कर्ष

दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से OYO का Full Form क्या है? OYO Meaning in Hindi के बारे में जानकारी दी है। आशा करता हूं कि आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद OYO के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

अगर आप कोई आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप हमें कमेंट करके अपनी राय अवश्य दें। और साथ में अगर आप ऐसे ही इंटरेस्टिंग टॉपिक पर और आर्टिकल पढ़ना चाहते तो आप हमारी इस टेक्नोलॉजी वेबसाइट को बुकमार्क अवश्य करें धन्यवाद।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.